Posts

Showing posts with the label hindi news

60 सालों से अदालत में लंबित हैं इतने मामले, निपटाने में लगेंगे 324 साल

Image
खास बातें28 दिसबंर, 2018 तक निचली अदालतों में 30 साल पुराने लंबित मामलों की संख्या 66 हजार है।निचली अदालतों में लंबित मामलों को निपटाने में लगेंगे 324 साल।उत्तर प्रदेश में 30 सालों से सबसे ज्यादा 26,000 मामले लंबित हैं। बिहार के बक्सर के रहने वाले राहुल पाठक ने 5 मई, 1951 को मामला दर्ज किया था। राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के रिकॉर्ड के अनुसार यह मामला अभी भी जिरह के स्तर पर है और इसकी आखिरी सुनवाई 18 नवंबर, 2018 को हुई थी। अदालत ने अभी तक सुनवाई की अगली तारीख अपडेट नहीं की है। यह कहानी थोड़ी असमान्य जरूर है लेकिन अकेली नहीं है। इस तरह के हजारों ऐसे मामले हैं जो पिछले 50-60 सालों से अदालतों में लंबित पड़े हुए हैं। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि 1951 से निचली अदालतों में 60 साल से ज्यादा पुराने मामले लंबित हैं। 28 दिसबंर, 2018 तक निचली और अधीनस्थ अदालतों में 30 साल पुराने लंबित मामलों की संख्या 66,000 हजार है। वहीं पांच साले पुराने मामलों की संख्या 60 लाख है। सरकार द्वारा हाल में किए गए मूल्यांकन से पता चला है कि यदि वर्तमान में मामलों को निपटाया जाए तो अधीनस्थ अदालतों में लं...

पाकिस्तान में 10वीं फेल उड़ा रहे हवाई जहाज

Image
    पाकिस्तान में पांच ऐसे पायलट हवाई जहाज उड़ा रहे थे जो कि हाईस्कूल भी पास नहीं थे। सात पायलटों की फर्जी डिग्री पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान के विमानन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने सातों पायलटों के साथ फर्जी डिग्री वाले 50 से अधिक कर्मचारियों का अनुबंध रद्द कर दिया है। पाक मीडिया के अनुसार, जस्टिस इजाजुल अहसान ने कहा कि हाईस्कूल फेल कोई व्यक्ति एक बस भी नहीं चला सकता है लेकिन ये लोग यात्रियों की जान को खतरे में डालकर हवाई जहाज उड़ा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ को बताया गया कि दस्तावेज न जमा कराने के कारण कम से कम 50 पीआईए कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। from News BaBa http://bit.ly/2VkDgN5 via IFTTT from hindi news http://bit.ly/2LESXdv via IFTTT

मध्यप्रदेश में दो मजदूर नए साल से पहले बने करोड़पति, ऐसे मिले 2.55 करोड़ रुपये

Image
   मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के दो मजदूर नए साल से पहले करोड़पति बन गए हैं। उनकी किस्मत अचानक पलट जाएगी ऐसा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। उनका नए साल का तोहफा है उन्हें मिले 2.55 करोड़ रुपये। हीरे की खदान में काम करने वाले मोतीलाल और रघुवीर प्रजापति को दो महीने पहले एक बड़ा हीरा मिला था। उन्होंने शुक्रवार को इस हीरे की नीलामी की, जिससे उन्हें 2.55 करोड़ रुपये मिले। पन्ना में आयोजित नीलामी में उत्तर प्रदेश के झांसी के जूलर राहुल जैन और बीएसपी नेता चरण सिंह ने सबसे अधिक 6 लाख रुपये प्रति कैरट के हिसाब से बोली लगाई।  हीरा 42.9 कैरट का है। खरीदने वाले ने 20 फीसदी रकम दे दी है और बाकी की रकम हीरा मिलने के एक महीने के अंदर देंगे। इस जिले में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कई लोग प्रशासन से लीज लेकर खानों में खुदाई करते हैं। जब हीरा मिलता है तो उसे जिला हीरा अधिकारी के कार्यालय में जमा कराना होता है। वहीं पर उसकी नीलामी की जाती है। मजदूरों ने 9 अक्तूबर को पन्ना के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हीरा खदान से निकाला। लोकसभा चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले चरण सिंह का कहन...

मोरारी बापू बोले- राम का मंदिर विश्व का मंदिर है, स्वीकार व संवाद की नींव पर बनना चाहिए

Image
संत मोरारी बापू ने अयोध्या में मानस गणिका विषयक रामकथा के समापन पर बहु प्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण की बात उठाई तो पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। बापू ने कहा कि राम मंदिर होगा, कब होगा, कैसे होगा, उसके प्रारंभ की बुनियाद हो सकती है इस बार की अयोध्या की मानस गणिका कथा। उन्होंने कहा कि स्वीकार व संवाद की नींव पर राम मंदिर बनाया जाए। अयोध्या संघर्षरत रही है, कब तक इसको रखेंगे, करो संवाद, करो स्वीकार...। मोरारी बापू ने आह्वान करते हुए कहा कि मैं पूरे देश को निमंत्रित करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, संत समाज को, सभी को, देशवासियों को, सभी घटकों को आवाज दे रहा हूं। स्वीकार व संवाद की नींव पर मंदिर बनाया जाए। हमें दो ही ईंट रखनी हैं। यह भी ध्यान रहे कि ईंट खंडित न हो। एक स्वीकार की ईंट जो राह है, दूसरी संवाद की ईंट जो विचार है। विचार, राह, संवाद की नींव पर ही मंदिर बनेगा। राम का मंदिर विश्व मंदिर है। संवाद और स्वीकार की दो राम नाम ईंट पर विश्व मंदिर बनाएं। एक स्वीकार की ईंट रा है, संवाद की ईंट म है। हमारे संत तो लगे ही हैं, सब मिलकर ध्वजा फहराएं। मोरारी ...

पाक नागरिकों से परेशान भारतीय ने विमान में उतार दिए कपड़े, नग्न होकर किया हंगामा

Image
    एयर इंडिया की दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट संख्या आईएक्स-194 के क्रू सदस्य और 150 यात्री उस समय दंग रह गए जब एक शख्स ने उड़ान के बीच में कपड़े उतारने शुरू कर दिए। यह पुरुष यात्री 30 साल से ऊपर का है। कपड़े उतारने के बाद उसने नग्न अवस्था में विमान के अंदर चलना शुरू कर दिया। विमान में सवार एक यात्री जिसने पूरी घटना को देखा। उसने बताया, 'जैसे ही विमान के क्रू सदस्यों ने शख्स को नग्न अवस्था में विमान के अंदर चलते हुए देखा उन्होंने उसे पकड़ा और कंबल में लपेटा। शुरुआत में उसने इसका विरोध किया लेकिन स्टाफ किसी तरह उसपर काबू पाने में सफल रहा।' दो क्रू सदस्यों ने जबरन शख्स को कंबल में लपेटा और उसे उसकी सीट पर बैठाया। वहीं विमान बिना रुकावट के लखनऊ की ओर बढ़ता रहा। विमान के लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद रात के 12.05 बजे यात्री को सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया गया। लखनऊ एयर इंडिया के इंचार्ज शकील अहमद ने कहा, 'अधिकारियों द्वारा पकड़ने पर उस शख्स ने बताया कि उसका पाकिस्तानी सहकर्मियों ने दुबई में काफी शोषण किया है क्योंकि वह वहां अकेला भारत...

अस्पताल में हैं कादर खान, बेटे ने निधन की खबरों को बताया अफवाह

Image
अस्वस्थ चल रहे अभिनेता कादर खान के निधन की खबरों को उनके बेटे ने खारिज किया है। कादर खान के बेटे सरफराज ने बताया कि उनके पिता कनाडा के अस्पताल में भर्ती हैं। सरफराज ने कहा, 'यह बातें फर्जी हैं और सिर्फ अफवाहे हैं, मेरे पिता अस्पताल में हैं' बता दें कि 81 वर्षीय अभिनेता कादर खान को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था जिसपर डॉक्टरों ने उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर बाईपैप वेंटीलेटर पर रखा है। कादर खान के बीमार होने पर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई कि उनका निधन हो गया है। लेकिन, उनके बेटे ने इन अफवाहों पर लगाम लगाते हुए उनके अस्पताल में होने की बात कही है। from News BaBa http://bit.ly/2VnuLB5 via IFTTT from hindi news http://bit.ly/2LGdPBd via IFTTT

पीएम मोदी के कार्यक्रम से सहयोगी दलों ने बनाई दूरी

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी और गाजीपुर का दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम से पहले बीजेपी को सहयोगी दलों से झटका लगा है। योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ऐलान कर चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। राजभर को शिकायत हैं कि डाक टिकट पर महाराजा सुहेलदेव राजभर का पूरा नाम नहीं अंकित है। इसके अलावा बीजेपी की एक और सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने कहा है कि उसके नेता कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे। अपना दल कोटे से मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल दिल्ली कल एयरपोर्ट से वापस लौट आई हैं। अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल ने मिर्जापुर में आरोप लगाया था कि एनडीए के बडे़ घटक बीजेपी की ओर से छोटे दल अनदेखी महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी मोदी के कार्यक्रम में न शामिल होने की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री इसमें महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम का डाक टिकट जारी करने वाले हैैं। सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्र...

सिक्किम में भारी बर्फबारी में 2500 टूरिस्ट फंसे, आर्मी बनी रक्षक

Image
सिक्किम में भारी बर्फबारी में 2500 टूरिस्ट फंसे, आर्मी बनी रक्षक1 / 5 सिक्किम के नाथूला के पास घूमने आए करीब 2500 टूरिस्ट भारी बर्फबारी की वजह से फंस गए. इसके बाद आर्मी को लोगों की मदद के लिए आना पड़ा. भारत-चीन सीमा के पास अचानक अधिक ठंड होने की वजह से पर्यटकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा.  इंडियन आर्मी की ओर से ट्विटर पर जानकारी दी गई है कि नाथूला के पास फंसे करीब 2500 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया है. पर्यटकों को आर्मी की मदद से खाना, रहने की जगह और मेडिकल सहायता भी मुहैया कराई गई.  from hindi news http://bit.ly/2QbJr22 via IFTTT

तीन तलाक को राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी, सरकार फिर लाएगी अध्यादेश

Image
भाजपा और विपक्ष दोनों ने तीन तलाक को राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। जहां विपक्ष इसे राज्यसभा की प्रवर समिति में भेजने पर उतारू है वहीं सरकार दोबारा अध्यादेश लाकर पांच महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं की एकमात्र हितैषी पार्टी बनकर उभरना चाहती है। राज्यसभा में विपक्षी दलों ने तीन तलाक विधेयक को पारित न होने देने की रणनीति तैयार कर ली है। विधेयक के खिलाफ विपक्ष को 130 सांसदों का समर्थन है। यानी 243 सदस्यों वाली राज्यसभा में 113 सदस्य विधेयक के पक्ष में हैं। वह इसे परीक्षण के लिए प्रवर समिति के हवाले करने के पक्ष में है। लेकिन विधेयक को खारिज कर विपक्ष मुस्लिम महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ा नहीं दिखना चाहता है। यही वजह है कि लोकसभा में भी महज 11 सांसदों को छोड़कर अन्य सभी विपक्षी सांसदों ने वोटिंग के समय खिलाफ मत देने के बजाए सदन से वॉक आउट कर दिया था। विधेयक के खिलाफ वोट देने वालो में सीपीएम के 9 सांसदों के अलावा आरएसपी के प्रेमचंद्रन और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी थे। जाहिर है कि मौजूदा लोकसभा के कार्यकाल के दौरान प्रवर समिति की रिपोर्...

55 महीने, 92 देशः विदेश दौरे पर PM नरेंद्र मोदी ने खर्च किए 2,021 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 55 महीने के कार्यकाल के दौरान विदेशी दौरों पर हुए खर्च का ब्योरा देखा जाए तो मई 2014 से प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके अब तक के विदेश दौरे पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं. मोदी की विदेश यात्रा के दौरान चार्टर्ड उड़ानों, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधाओं पर कुल 2,021 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए 4 साल और 7 महीने हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान भी बनाए हैं. अगले कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वह अगर दो देशों का दौरा करते हैं तो बतौर प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा दुनिया के अन्य देशों की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बन जाएंगे. इंदिरा गांधी ने बतौर भारतीय प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा 113 देशों की यात्राएं की थी. जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सवाल है तो उन्होंने कुल 92 देशों (एक ही देश की दोबारा यात्रा भी शामिल) की यात्राएं की हैं और वह महज एक यात्रा से मनमोहन सिंह से पीछे हैं. मोदी के पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह ने अपने प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में ...

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला-चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की नींद उड़ी

Image
वाराणसी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर की यात्रा की जहां उन्होंने एक मेडिकल कालेज की आधारशिला रखी और इसके बाद उन्होंने महाराजा सुहेलदेव पर एक डाक टिकट भी जारी किया. हालांकि उनकी रैली में सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार कर रही है.       हिंदी बेल्ट के 3 राज्यों में मिली करारी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. वाराणसी से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गाजीपुर की यात्रा की जहां उन्होंने महाराजा सुहेलदेव पर एक डाक टिकट जारी किया. इससे पहले उन्होंने एक मेडिकल कालेज की आधारशिला भी रखी. गाजीपुर में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. गाजीपुर में आयोजित रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आपके चौकीदार ने दिन-रात एक कर दिए हैं. चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की नींद उड़ी हुई है. कुछ दिनों में इन चोरों को सही जगह पहुंचाएंगे. मोदी ने लाखों किसानों की कर्जमाफी के कांग्रेस के वादे पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने कर्जम...

राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गहलोत के पास वित्त-गृह, पायलट को PWD

Image
राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास वित्त मंत्रालय रखा है. राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों अहम गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है. विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद 17 दिसंबर को अशोक गहलोत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया. राज्य के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के दौरान काफी सावधानी बरती गई है. मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने पास वित्त और गृह मंत्रालय समेत 9 मंत्रालय अपने पास रखा जबकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास मंत्रालय और विज्ञान-तकनीकी समेत कुल 5 मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा गया है. 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था जिसमें 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन अगल...

विभाग को लेकर अब भी फंसा पेंच, विधायक ने कहा, 'बड़े नेता का बेटा होता तो जरूर मंत्री बनता'

Image
मध्यप्रदेश में नई सरकार बनने के अब कांग्रेस नई चुनौती का सामना कर रही है। कांग्रेस को यह चुनौती पार्टी के ही नेता देते दिख रहे हैं। मंत्री नहीं बनाए जानों को लेकर उठा बगावत का बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसी कड़ी में बदनावर सीट से कांग्रेस के विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने पार्टी पर वंशवाद के नाम पर हक मारने का आरोप लगाया है। जनता की उम्मीद चढ़ी पक्षपात के भेंट: दत्तीगांव राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को इस बार उनके मंत्री बनने की उम्मीद थी मगर वंशवाद की वजह से उनका हक छीन लिया गया। मैं इस अन्याय का बदला इस्तीफे से दूंगा उन्होंने कहा कि मंत्री बनने का मुझे शौक नहीं बल्कि यह मेरा हक है। अगर मैं किसी बड़े नेता या पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा होता तो जरूर मंत्री बनता। बदनावर सीट से राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने 41 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस के नाराज विधायक केपी सिंह, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह समेत 10 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। वह राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं। समर्थकों ने दिया पार्टी को अल्टीमेटम कां...

शरद यादव ने वसुंधरा राजे को कहा था मोटी, चुनाव आयोग ले सकता है एक्शन

Image
राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान शरद यादव ने वसुंधरा राजे पर विवादित टिप्पणी की थी. इसे राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग को अग्रिम कार्रवाई के लिए लेटर लिखा है. राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की टिप्पणी को चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए लेटर लिखा है. बता दें, अलवर की मुंडावर सीट पर कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान शरद यादव ने कहा था, 'और ये वसुंधरा इसको आराम दो, बहुत थक गई है...बहुत मोटी हो गई है.... और इतनी पतली थी न ये...हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है...इसको कहो कि आराम करें.' हालांकि, विवाद होने के बाद शरद यादव ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. शरद के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वसुंधरा ने कहा था, 'मैं आश्चर्यचकित हूं, मैं अपमान महसूस कर रही हूं...

राजस्थान: सरकारी दस्तावेजों से हटेगा पं. दीनदयाल का फोटोयुक्त लोगो

Image
राजस्थान में नवगठित अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक आदेश को पलटने जा रहीं है। राजस्थान सरकार के लेटर पैड और किसी भी लिखित आदेश पर अब जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय का फोटो वाला लोगो नहीं दिखेगा। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में अब लेटर पैड और सरकारी परिपत्रों पर केवल अशोक स्तंभ ही छापा जाएगा। इसको लेकर जल्द ही आदेश जारी हो सकते हैं। बीजेपी के शासन में सरकार ने आदेश जारी कर सभी आदेशों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय का लोगो लगाना अनिवार्य किया था। जिसके बाद कांग्रेस सरकार ने इसका विरोध भी किया था। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि बीजेपी की सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडें को लागू करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि यह अशोक स्तम्भ का अपमान है जो कि अलोकतांत्रिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सरकारी पुस्तकालयों में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर लिखित पुस्तकें रखनें की बाध्यता भी हटाने जा रही है। गौरतलब है कि बीजेपी की पिछली सरकार में दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांगमय की पुस्तकें सचिवालय सहि...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

Image
    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...

Mission Gaganyaan के लिए 10 हजार करोड़ की मंजूरी, 3 भारतीय अंतरिक्ष में 7 दिन रहेंगे

Image
Gaganyaan Mission प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की मीटिंग में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए इसरो के मिशन गगनयान के लिए 10 हजार करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी है. इस मिशन के तहत 3 भारतीय अंतरिक्ष में सात दिन गुजारेंगे.   . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की मीटिंग में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए इसरो के मिशन गगनयान के लिए 10 हजार करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी है. इस मिशन के तहत 3 भारतीय अंतरिक्ष में सात दिन गुजारेंगे. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद अगले 40 महीने के अंदर लॉन्च कर दिया जाएगा. रविशंकर ने कहा कि आज दुनिया ने अंतरिक्ष में भारत का लोहा माना है. दुनिया के अन्य देश भी सेटेलाइट लॉन्च के लिए इसरो की मदद ले रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी साल मिशन गगनयान का ऐलान किया था. इस मिशन के 2022 तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है. इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवान ने कहा था कि अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक...

कादर खान वेंट‍िलेटर पर, अमिताभ ने मांगी सलामती की दुआएं

Image
  करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके कादर खान की हालत क्रिटिकल है. उन्हें BiPAP वेंटीलेटर पर रखा गया है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल वो कनाडा में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हालात को देखते हुए रेगुलर वेंटीलेटर पर रखना ठीक नहीं है. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगी हैं. जान‍िए कादर खान के बेमिसाल करियर और फिल्मोग्राफी को. कादर खान 1937 में अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे थे. कादर खान की परवरिश बेहद गरीबी के बीच हुई है. कादर खान को मां की कही एक बात ऐसी लगी कि इसने उनकी जिंदगी बना दी. कादर की मां ने कहा था कि यदि परिवार की गरीबी मिटाना चाहते हो तो पढ़ाई पर फोकस करो. इसके बाद कादर खान ने खुद को पढ़ाई लिखाई में झोंक दिया.  कादर खान ने इस्माइल यूसुफ कॉलेज से इंजीनियरिंग की और एमएच सैबू सिद्दिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हो गए. उन्हें उर्दू शायरी पढ़ने लिखने का भी बहुत शौक था. जब अपने कॉलेज में कादर खान एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रहे थे, तब दिलीप कुमार उनकी अदाकारी से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपनी अगली फिल्म ...

जयपुर में बम की अफवाह फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

Image
राजधानी जयपुर में तीन स्थानों पर बम होने की अफवाह फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है. अफवाह फैलाने वाले आरोपी योगेन्द्र जांगिड़ को जयपुर में प्रतापनगर सेक्टर-171 से पकड़ा गया है. पकड़ा गया आरोपी रिक्शा चालक बताया जा रहा है. पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है. विधायकपुरी थाना पुलिस मामले की जांच में कर रही है. आरोपी योगेन्द्र जांगिड़ ने शनिवार देर शाम को जयपुर में तीन स्थानों पर बम रखे होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी. उसने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट, सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर और चांदपोल हनुमान मंदिर के पास कचरा पात्र में बम रखे हैं. उसके बाद से वह मोबाइल नंबर स्विच्ड ऑफ हो गया. नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक साथ तीन स्थानों पर बम की सूचना से राजधानी में हड़कंप मच गया.... from News BaBa https://ift.tt/2S6fHW7 via IFTTT from hindi news https://ift.tt/2QCvgIH via IFTTT

शपथ ग्रहण समारोह: 24 फीट लंबा होगा मुख्य मंच, गहलोत ने लिया तैयारियों का जायजा

Image
  राजधानी जयपुर के इतिहास के प्रतीक अल्बर्ट हॉल पर सोमवार को होने वाला प्रदेश की नई गहलोत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा. करीब एक घंटे के इस आयोजन के लिए अल्बर्ट हॉल के सामने तीन मंच बनाए जाएंगे. एक घंटे के इस आयोजन में करीब 15 मिनट शपथ ग्रहण के लिए रहेंगे. समारोह के लिए मंच पर खास इंतजाम किए जाएंगे. तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को अशोक गहलोत भी अल्बर्ट हॉल पहुंचे. समारोह के लिए अल्बर्ट हॉल के सामने तीन मंच बनाए जाएंगे. बीच वाला मुख्य मंच 24 फीट लंबा होगा. वहीं दोनों साइड वाले मंच 40-40 फीट लंबे होंगे. इनके सामने लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. अल्बर्ट हॉल के सामने वाली सड़क 388 फीट लंबी है. इस पर करीब 20 से 25000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी.... from News BaBa https://ift.tt/2A2K3Sr via IFTTT from hindi news https://ift.tt/2Bqn6sa via IFTTT