राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर हुआ कार्यक्रम
आबूरोड| ब्लॉक में टाटा ट्रस्ट व यूएसएड के वित्तीय सहयोग से संचालित नरचरिंग अर्ली लिट्रेसी प्रोजेक्ट के तहत सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक स्कूल मेघवालवास मोरथला एवं बगेरी पुस्तकालय में राष्ट्रीय लाइब्रेरियंस डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के जनरल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्व. डॉ. पीएस रंगनाथन के पुस्तकालयों में दिए गए योगदान को याद करना व किताबों के प्रति रूचि पैदा करना है। इसमें मेघवालवास व बघेरी विद्यालय के 140 से अधिक बच्चों व समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके अध्यापक राजेश शर्मा ने बच्चों को डॉ. पीएस रंगनाथन की जीवनी पर प्रकाश डाला। शिक्षिका दया परमार, गीता एवं कुसुम ने बालकेंद्रित गतिविधियों का संचालन किया। इस मौके सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस से ई-लाइब्रेरी प्रभारी दिलीप शर्मा एवं कौशल विकास कार्यक्रम प्रभारी रविकांत, एनटीटी प्रकाश विश्नोई एवं शिक्षिका अनीता ने भी पुस्तकालय पर विचार व्यक्त किए।

Comments
Post a Comment