लोस चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने शाह फरवरी और मोदी मार्च में आएंगे उत्तराखंड






   



लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च माह में उत्तराखंड आ सकते हैं। राष्ट्रीय परिषद् की बैठक से लौटे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने मोदी के दौरे के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन प्रयास कर रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री का उत्तराखंड में एक दौरा हो जाए।

इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा तय है। वे दो फरवरी को दून आएंगे। इस दौरान वे त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद से दोनों वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता गदगद हैं। दो लोकसभाओं का त्रिशक्ति सम्मेलन होने जा रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय परिषद से बूथों को अधिक से अधिक मजबूत करने का संकल्प लेकर आई है। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाएंगे।



from News BaBa http://bit.ly/2VVIVts
via IFTTT

from Gujarat News http://bit.ly/2M8Vwoj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान