शिवराज पर पत्थरबाजी को बताया हत्या की साजिश, 8 कांग्रेसी गिरफ्तार







मध्यप्रदेश के चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर हुए पथराव की घटना ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है. रविवार को हुई इस घटना के बारे में राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इसके पीछे मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश थी.

गृहमंत्री ने बयान दिया है कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वाले सभी आरोपी कांग्रेसी थे. उन्होंने कहा है कि इस मामले में अभी तक 8 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया था.

बता दें कि अभी तक इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सीएम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. वहीं इस घटना के अंजाम देने वाले सरगना को बख्शा नहीं जाएगा.

राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पहले से ही हताश और निराश है. पहले कांग्रेस के लोग अपशब्दों का प्रयोग करते थे और अब हिंसा पर उतारू हो गए हैं. कांग्रेस का ये चरित्र है वो सत्ता पाने किसी भी सीमा तक जा सकती है.

बता दें कि मध्य प्रदेश के चुरहट में रविवार देर शाम मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम के रथ पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिया.

हालांकि, पत्थर फेंकने की घटना में किसी को भी चोट तो नहीं लगी, लेकिन सीएम के रथ के शीशे जरूर चटक गए. इसके अलावा सीधि में भी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए गए थे.

  

from hindi news https://ift.tt/2NiMrg1
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान