सण्डे का फन मेले में दिखा, जमकर हुई खरीदारी
भीलवाड़ा-राजस्थान पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को फन का मेला रहा। विभिन्न स्टालों पर भीड़ रही और बच्चों ने झूले-चकरी के साथ ही फूडजोन में परिजनों के साथ व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शहरी बाशिन्दों ने शाम मेले के नाम की और खरीदारी में उत्साह दिखाया। यहां अजमेर ओवरब्रिज चौराहा स्थित एमटीएम ग्राउंड पर मेले के दूसरे दिन ही शहरी बाशिन्दों की रुचि दिखी।
सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ से यहां त्योहारी मेले का नजारा था। देश के विभिन्न हिस्सों के व्यवसाइयों ने इलेक्ट्रोनिक, मोबाइल, फर्नीचर, रेडिमेड गारमेंट, ज्वैलरी की नई शृंखला के साथ स्टॉल लगाई हैं। फूडजोन व बच्चों के जोन में भी विभिन्न वैरायटी लोगों को भा रही है। राजस्थान पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को फन का मेला रहा...
from hindi news https://ift.tt/2owEzZY
via IFTTT
Comments
Post a Comment