PM के काशी दौरे का दूसरा दिन, 500 करोड़ की योजनाएं शुरू करेंगे






प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है. आज पीएम कई अहम योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वाराणसी में प्रधानमंत्री बीएचयू के एम्फीथियेटर में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. यहां से ही प्रधानमंत्री 500 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की शुरुआत करेंगे.

इनमें पुरानी काशी के लिये एकीकृत ऊर्जा विकास योजना तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की परियोजना प्रमुख हैं.

सोमवार को प्रधानमंत्री ने यहां स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. शाम को बनारस पहुंचे पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की. इसके बाद रात में पीएम काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे.

यहां से गेस्ट हाउस लौटते वक्त पीएम मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पहुंच गए. पीएम मोदी के औचक निरीक्षण से सभी चौंक गए. रेलवे स्टेशन में पीएम मोदी ने प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया. इस दौरान पीएम कई लोगों से भी मिले.

बच्चों को नमो मंत्र

प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों से मुलाकात के दौरान उन्हें कुछ टिप्स भी दिए. प्रधानमंत्री ने बच्चों से उन्होंने कहा कि वे निडर बनें और सवाल पूछने में कभी ना घबराएं. डर दूर करने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए बताया कि गांधी जी जब छोटे थे तो वे डरते थे, तब उनकी मां ने बताया कि तुम राम का नाम लो.

मोदी ने बच्चों से विभिन्न विषयों पर बात की और उन्हें खेल की आवश्यकता के बारे में भी बताया. उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भी बहुत जरूरी है. जिंदगी में विभिन्न क्षमताओं को आत्मसात करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे हमेशा काम आती हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2pfyGkn
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान