कुछ नेता झूठ की मशीन, AK47 की तरह धड़-धड़ बोलते हैं- PM मोदी







'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष के आरोपों का सामना करने और उनके झूठ का पर्दाफाश करने के तरीके बताए.

पीएम मोदी ने कहा, 'विपक्ष झूठ पर झूठ फैलाने में लगा है. जनता को गुमराह करने में जुटा है. कुछ नेता तो झूठ की मशीन की तरह हैं, जब भी मुंह खोलते हैं, धड़-धड़ एके47 की तरह झूठ निकलना शुरू हो जाता है. ऐसे में एक कार्यकर्ता होने के नाते आपको विषयों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि विपक्ष के झूठ को भी जनता के सामने बेनकाब कर सकें.'

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग पर उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमारे देश की रैंकिंग एक वर्ष में 100 से ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर आ गई है. यह 'टीम इंडिया' की वजह से संभव हुआ है. एक राष्ट्र के रूप में यह हमारी मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेज प्रगति का परिचायक है.

पीएम मोदी ने कहा कि 18 साल का युवा राज्य होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के दामन में उपलब्धियों की अनगिनत कहानियां हैं और इसी मजबूत नींव के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को छूने में समर्थ है. साल 2016 में छत्तीसगढ़ को देश का पहला 'पावर कट्स फ्री' राज्य होने का गौरव हासिल हुआ. इस राज्य को भारत के 'पावर हब' के रूप में पहचान मिल चुकी है.

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हमारे देश में सिर्फ 5 जलमार्ग थे और उनमें से भी एक ही थोड़ा-बहुत ऑपरेशनल था. 4 साल के भीतर ही हमारी सरकार ने देश में 100 से अधिक नेशनल वॉटरवेज की पहचान करके उन्हें विकसित करने का काम शुरू किया है.



from hindi news https://ift.tt/2P4QBcM
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान