सीएम केजरीवाल का हमला, कहा- दिल्ली  के लिए प्रदूषण से भी ज्यादा हानिकारक हैं मोदी



 दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई को मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय से इजाजत मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

सीएम केजरीवाल ने मुकदमे को कच्ची काॅलोनियों को पक्का करने की जैन की योजना से जोड़ा है। उन्होंने कहा है कि केस सिर्फ सत्येंद्र जैन पर नहीं, कच्ची काॅलोनियों में रहने वाले हर शख्स पर किया गया है। केजरीवाल ने गुरुवार शाम ट्वीट किया कि सत्येंद्र जैन ने कच्ची काॅलोनियों को पक्का करने की स्कीम बनायी थी। केंद्र ने उसे पास तो नहीं किया, उलटे जैन पर केस दर्ज कर दिया। भाजपा कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के सख्त खिलाफ है।

भाजपा दिल्ली वालों की दुश्मन है। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी दिल्ली के लिए प्रदूषण से भी ज्यादा हानिकारक हैं। केजरीवाल ने दूसरा ट्वीट किया कि भाजपा ने यह केस सत्येंद्र जैन पर नहीं किया है, बल्कि कच्ची काॅलोनियों में रहने वाले हर शख्स पर यह मुकदमा किया गया है।



from hindi news https://ift.tt/2Q0YFfj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान