MP चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 चेहरों को दोबारा मौका
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें 5 वर्तमान विधायकों को दोबारा मौका मिला है. इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 46 वर्तमान विधायकों के शामिल थे. बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची शनिवार देर रात जारी की थी.
अभी तक के घोषित हुए कुल 171 उम्मीदवारों की लिस्ट में 51 वर्तमान विधायकों को फिर से इस बार टिकट दिया गया है. रविवार को जारी 16 उम्मीदवारों की लिस्ट में विजयपुर विधानसभा सीट से राम निवास रावत को, कोलारस विधानसभा सीट से महेंद्र सिंह यादव को, चंदेरी विधानसभा सीट से गोपाल सिंह चौहान को, मुंगावली विधानसभा सीट से बृजेन्द्र सिंह यादव को और राजनगर विधानसभा सीट से विक्रम सिंह को दोबारा मौका दिया गया है.
वहीं, शनिवार को जारी लिस्ट में 3 वर्तमान विधायकों गोवर्धन उपाध्याय (सिंरोज), शकुंतला खटीक (करेरा) एवं मनोज कुमार (कोतमा) का टिकट काट दिया. इनके स्थान पर अशोक त्यागी, जसवंत जाटव एवं सुनील सराफ को क्रमश: सिंरोज, करेरा एवं कोतमा से प्रत्याशी बनाया है.
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से जारी दोनों सूचियों में अभी तक मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम नहीं हैं. यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो ये दोनों ही मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.
मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने घोषित किए 155 प्रत्याशियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
शनिवार को जारी सूची में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे एवं वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह को राघौगढ़, छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा एवं भतीजे प्रियव्रत सिंह को खिलचीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे एवं वर्तमान विधायक अजय सिंह चुरहट सीट से चुनाव लड़ेंगे. सिंधिया के करीबी माने जाने वाले हेमंत कटारे एवं के.के. सिंह को क्रमश: अटेर एवं जौरा विधानसभा सीटों के टिकट दिए गए हैं. कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि बची हुई सीटों पर कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशी घोषित करेगी.
from hindi news https://ift.tt/2FcAIga
via IFTTT
Comments
Post a Comment