PM मोदी पर फिर टिप्पणी, अब कांग्रेस नेता ने की हिटलर से तुलना










कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो तानाशाह हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था.

कर्नाटक से सांसद खड़गे ने रविवार को बांद्रा में मुंबई कांग्रेस की ओर से आयोजित 'संविधान बचाव परिषद' कार्यक्रम में यह बात कही है. खड़गे ने कहा कि बीजेपी के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है लेकिन कांग्रेस, आरएसएस, भाजपा और मोदी को उसी तरह से संविधान को नष्ट नहीं करने देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि संविधान का संबंध किसी खास जाति, धर्म या समुदाय से नहीं है बल्कि समान रूप से हर एक भारतीय से है. खड़गे ने सवाल किया कि संसदीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता के किस अधिकार का बीजेपी ने सम्मान किया है?

अभिव्यक्ति की स्वंत्रता हुई खत्म

महाराष्ट्र मामलों के कांग्रेस के महासचिव प्रभारी खड़गे ने कहा, बीजेपी बीते चार साल में सही दिशा में चार कदम नहीं चल सकी. उनके पास कांग्रेस पर उंगली उठाने और हमसे यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि हमने पिछले 70 साल में क्या किया. लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को खत्म कर दिया है.

देश में तानाशाही लाना चाह रही है बीजेपी

खड़गे ने दावा किया कि बीजेपी देश में तानाशाही लाना चाह रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था. संविधान खतरे में है और हमें इसे तबाह करने की भाजपा की कोशिश से लड़ने की जरूरत है. वहीं मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कहा कि देश की नींव को बनाने वाले सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं.

उन्होंने कहा, भारत का संविधान देश की आत्मा है, जिसकी आज हत्या की जा रही है. बीते चार साल में भाजपा ने अपनी इच्छा के मुताबिक नए नियम बनाए हैं, जो देश के कानून एवं व्यवस्था के अनुसार नहीं है.

  

from hindi news https://ift.tt/2JJVjXP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान