वैश्विक नेताओं से मिले मोदी, US उपराष्ट्रपति को भारत आने का न्योता







प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिंगापुर में आस्ट्रेलिया, सिंगापुर और थाइलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में व्यापार, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया.

इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से भी मुलाकात की. दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई.



सिंगापुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस की मुलाकात का वह सबसे खुशगवार लम्हा था जब मोदी ने पेंस को भारत आने का न्योता देने के लिए अमेरिकी नेता के गृह प्रांत ‘इंडियाना’ का इस्तेमाल करते हुए कहा इंडिया-आना.

मोदी ने दुभाषिए के मार्फत कहा कि जब वह 2017 में अमेरिका में पेंस से मिले थे तो उन्होंने हिंदी में उनसे कहा था, 'इंडिया आना.' मोदी ने इसके बाद अपना निमंत्रण दोहराया और पेंस को भारत यात्रा की दावत दी. इसपर पेंस हंस पड़े और कहा, 'शुक्रिया मिस्टर प्राइम मिनिस्टर...मैं उम्मीद करता हूं कि मैं इंडिया आऊंगा.' अमेरिकी उप राष्ट्रपति संभवत: 2019 में भारत की यात्रा कर सकते हैं.







मोदी ने अपनी दो दिन की सिंगापुर यात्रा की शुरुआत बुधवार को प्रतिष्ठित फिनटेक फेस्टिवल में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन से की. मोदी दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय प्रौद्योगिकी कार्यक्रम को संबोधित करने वाले किसी भी देश के पहले शासन प्रमुख हैं.

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के मौके पर मोदी ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और थाइलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान ओ चा के साथ अलग से हुई बैठकों में व्यापार, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की.









from hindi news https://ift.tt/2K3Ldkx
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान