विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: वोटों की गिनती शुरू, कौन जीतेगा सत्ता का सेमीफाइनल?




  


विधानसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की अपडेट -

वोटों की गिनती शुरूघड़ी में 8 बजते ही पांच राज्यों में उम्मीदवारों की किस्मत की सुइयों ने भी घूमना शुरू कर दिया है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। 9 बजे ईवीएम खोली जाएंगीं।

राजस्थान में सज गया कांग्रेस दफ्तरराजस्थान कांग्रेस, एग्जिट पोल नतीजों से खासी उत्साहित है। यही वजह है कि जयपुर में पार्टी का दफ्तर सज चुका है। इंतजार अब बस नतीजों का है।
 


 पांच राज्यों के नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों से लेकर मतदाता तक सबकी सांसें थमी हुई हैं। इंतजार बस कुछ देर का है। पांचों राज्यों में चुनाव अधिकारियों की तैयारी पूरी हो चुकी है। तमाम मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीन खुलेंगी और उसके साथ ही किसी की किस्मत बंद हो जाएगी तो किसी की खुल जाएगी। पहले 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। पहली ईवीएम 9 बजे खोली जाएगी। इसी के बाद वोटों की गिनती में रफ्तार देखे जाने की उम्मीद है।

   



from News BaBa https://ift.tt/2EflhRV
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2PvsOOP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान