राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: दर्ज हुई थी शून्य फीसदी वोटिंग, इस बूथ पर फिर होगा पुनर्मतदान
राजस्थान के गंगापुर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 163 पर फिर से मतदान कराने की नौबत आ गई है। यहां सोमवार 10 दिसंबर को फिर से मतदान होगा। दरअसल, पीठासीन अधिकारी की गलती से यहां शून्य प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वास्तव में 17 वोट हो चुके थे मगर अधिकारी ने गलती ने बैलेट यूनिट पर क्लियर का बटन दबा दिया, जिस कारण सभी वोट रद्द हो गए।
पुनर्मतदान गंगानगर जिले के बूथ संख्या 163 पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे से पांच बजे तक कराया जाएगा। भारतीय चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को फिर से मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। गंगानगर ने जिलाधिकारी ज्ञान राम के मुताबिक पीठासीन अधिकारी ने गलती से क्लियर का बटन दबा दिया जिससे सभी 17 वोट गायब हो गए और मतदान शून्य हो गया।
उन्होंने बताया कि पहले पुनर्मतदन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और उसके बाद अधिकारी के खिलाफ लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह सब गलती से हुआ और अधिकारी ने यह जानबूझकर नहीं किया है मगर यह घटना अपने आप में आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है।पहले भी हुआ है पुनर्मतदान1993 के चुनाव में 25 विधानसभा क्षेत्रों के 87 मतदान केंद्रों और 1998 में 19 विधानसभा क्षेत्रों के 44 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था। वहीं 2003 में 22 विधानसभा क्षेत्रों के 41 मतदान केंद्रों पर और 2008 में हुए विधानसभा आम चुनाव में 24 विधानसभा क्षेत्रों के 130 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ।
from News BaBa https://ift.tt/2Qjc822
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2QqFHix
via IFTTT
Comments
Post a Comment