राजस्थान चुनाव 2018: मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले गहलोत, यह आप राहुल जी से पूछिए
राजस्थान में कांग्रेस के बहुमत के नजदीक पहुंचने के बाद वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दावा किया कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। गहलोत ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा कि निश्चिंत रहिए, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सवाल आप राहुल जी से पूछिए। मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।
वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी एक साल पहले आज ही के दिन अध्यक्ष बने थे। यह जीत तोहफा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में फैसला कांग्रेस नेतृत्व, राहुल गांधी और विधायक करेंगे। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के सभी नेता मिलकर लड़े और जीत में भूमिका निभाई।
from News BaBa https://ift.tt/2SE6nJ1
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2G8nuRS
via IFTTT
Comments
Post a Comment