राजस्थान: पौने पांच करोड़ वोटर तय करेंगे 2274 उम्मीदवारों की किस्मत
राजस्थान विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर वोटिंग जारी है. पौने पांच करोड़ मतदाता 2274 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
राजस्थान विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर मतदान जारी है. सूबे के 4 करोड़ 75 लाख 54 हजार 217 मतदाता 2274 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे. प्रदेश में 51687 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 67 लाख 24 हजार 905 मतदाता बढ़े हैं.
प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए करीब डेढ़ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इसमें राज्य पुलिस के करीब 80 हजार अलावा सशस्त्र बलों की 641 कंपनियां और चार राज्यों से आए 13 हजार होमगार्ड लगाए गए हैं.
बता दें कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा के प्रत्याशी का निधन हो जाने की वजह से यहां चुनाव स्थागित हो गया है. इसी के चलते राज्य की 200 सीटों में से 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहे हैं.
राजस्थान में ज्यादा जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 60 हजार 813 मतदाता हैं, वहीं सबसे कम धौलपुर के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 75 हजार 475 मतदाता हैं.
प्रदेश के कुल वोटर्स में पुरुष मतदाता 2 करोड़ 48 लाख 36 हजार 699 हैं और महिला वोटर्स 2 करोड़ 27 लाख 17 हजार 518 हैं.
लड़की ने रखी शादी की ऐसी शर्त कि सन्न रह गए ससुरालवाले
प्रियंका, भिंड के किशीपुरा गांव की रहने वाली हैं. जहां शादी से पहले दुल्हन से पूछा जाता है कि उसे क्या चाहिए. आमतौर पर लड़कियां गहने, कपड़े मांगती हैं वहीं प्रियंका ने ये सबकुछ नहीं मांगकर, पेड़ लगाने की शर्त रखी.
from News BaBa https://ift.tt/2BXjXlr
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2UlyU7P
via IFTTT
Comments
Post a Comment