BJP उम्मीदवार का वादा- हम जीते तो नहीं रोका जाएगा बाल विवाह





भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान ने कहा कि अगर उनकी सरकार फिर से बनती है तो बाल विवाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.




राजस्थान में चुनाव प्रचार आखिरी दौर में है. मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए नेता बिना सोचे समझे तरह-तरह के वादे कर रहे हैं. एक ऐसा ही वादा कर बैठी हैं भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान.

सोजत विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शोभा चौहान ने एक जनसभा के दौरान ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार फिर से बनती है तो बाल विवाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

देवासी समाज की ओर पीपलिया कला में आयोजित स्नेह सम्मेलन को संबोधित करते हुए शोभा चौहान ने कहा कि इस समाज के लोग बाल विवाह और मृत्यु भोज करते हैं, लेकिन इनके गैर-कानूनी होने की वजह से पुलिस देवासी समाज के लोगों को परेशान करती है.

देवासी समाज के लोगों की मांग पर शोभा चौहान ने ऐलान किया कि अगर देवासी समाज के लोग उन्हें वोट करते हैं तो वह वादा करती हैं कि बाल विवाह और मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रम को रोकने पुलिस नहीं आएगी. उनके इस बयान पर भाजपा की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कौन है देवासी समाज

देवासी समाज से तालुक रखने वाले लोग राजस्थान के जोधपुर पाली, जालोर और सिरोही आदि जिलों में काफी तादाद में हैं. देवासी या गोपालक के नाम से पहचान रखने वाली इस जाति के लोग अभी भी मृत्यु भोज समेत कई कुप्रथाओं में विश्वास रखते हैं. हालांकि, इस समाज से जुड़ी कई संस्थाएं इन कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए मुहिम भी चला रही हैं.



from hindi news https://ift.tt/2Q78ybh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान