छत्तीसगढ़ चुनावः कौन होगा अगला सीएम, आज होगा निर्णय 




छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मंगलवार का दिन राज्य की सियासत में काफी उठा-पटक वाला रहा। जहां एक ओर कांग्रेस ने 68 सीटों के साथ राज्य में बहुमत हासिल किया तो वहीं भाजपा सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई, जिससे डॉ रमन सिंह काफी दुखी नजर आए। वहीं अब कांग्रेस से प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला होगा। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि आज को शाम चार बजे नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री को चुना जाएगा। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने कहा कि 'अभी कांग्रेस ने सेमीफाइनल जीता है, फाइनल जीतना अभी बाकी है।

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें भूपेश बघेल पहले नंबर पर, दूसरे पर टीएस सिंह देव और डॉ चरणदास मंहत और ताम्रध्वज साहु के नाम शामिल हैं। 




from News BaBa https://ift.tt/2Pyom1I
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2zVFpps
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान