अधिकारियों ने बहुत समझाया पर मैलावास गांव में नहीं किया किसी ने मतदान

 



भोपालगढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र के मैलावास गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान नहीं होने को लेकर सात दिसंबर को मतदान का बहिष्कार कर दिया. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैलावास की बूथ संख्या 132 पर 910 मतदाता हैं, लेकिन एक भी मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचा. पोलिंग पार्टी मतदाताओं का इंतजार करती ही रह गई.

बावड़ी पंचायत समिति की गंगाणा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मैलावास के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बरसों से पेयजल का संकट है. गांव के एकमात्र जीएलआर पर कभी पानी आता ही नहीं है. वहीं ग्राम पंचायत से छह किलोमीटर दूर इस गांव तक पक्की सड़क भी नहीं है. यहां के लोग बरसों से सड़क व पानी की मांग कर रहे हैं, लेकिन कभी किसी ने ध्यान ही नहीं दिया. इस पर गुरुवार को सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर दी और मजे की बात यह कि वे अपने फैसले पर अडिग रहे. जानकारी मिलने पर प्रशासन के लोग समझाने के लिए पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी....




from News BaBa https://ift.tt/2L5P2Ge
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2rrsQgX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

सुषमा स्वराज का ऐलान- मन बना लिया है, नहीं लड़ूंगी 2019 चुनाव

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान