राजस्थान में सीएम पद की रस्साकशी के बीच सचिन पायलट ने समर्थकों से की शांति की अपील
राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर रस्साकशी जारी है. सचिन पायलट और अशोक गहलोत दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. उनके समर्थकों का भी सब्र जवाब दे रहा है. राजस्थान के करौली में कथित तौर पर सचिन पायलट के समर्थकों ने हंगामा किया और हाइवे जाम कर दिया...रोडवेज की कुछ बसों में तोड़फोड़ किए जाने की भी ख़बर है.
इस बीच सचिन पायलट ने ट्वीट कर अपने समर्थकों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है. सचिन पायलट ने ट्वीट किया, ' सभी कार्यकर्ताओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने का आग्रह करता हूं. मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास है. माननीय राहुल गांधी जी एवं श्रीमती सोनिया गांधी जी जो फ़ैसला लेंगे उसका हम स्वागत करेंगे. हम सभी कांग्रेस के समर्पित, पार्टी की गरिमा बनाये रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है.
बता दें कि राजस्थान के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश को लेकर भी पेच फंसा है. कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसे लेकर सस्पेंस अभी बना हुआ है. कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी दिल्ली में ही हैं. इस संकट का हल निकालने के लिए बैठकों का दौर अब भी जारी है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ आज बैठक भी की लेकिन अभी कोई हल नहीं निकल सका है. अभी सोनिया गांधी भी राहुल गांधी के घर पहुंची हैं. सचिन पायलट जहां राहुल गांधी की पसंद बताए जा रहे हैं, वहीं सोनिया चाहती हैं गहलोत मुख्यमंत्री बनें.
from News BaBa https://ift.tt/2CaL64r
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2LeF0mx
via IFTTT
Comments
Post a Comment