राजस्थान: लिंचिंग के बाद अब लव जिहाद पर सुलगा अलवर,
हिंसा के बाद तनावअलवर में कथित लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद तनाव का माहौल है. यहां के रामगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत जुगरावर की रूंध में शनिवार को लव जिहाद को लेकर हुई हिंदू महासभा की ओर महापंचायत की बैठक हुई.
राजस्थान के अलवर में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद तनाव का माहौल है. यहां के रामगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत जुगरावर की रूंध में शनिवार को लव जिहाद को लेकर हिंदू महासभा की ओर से महापंचायत की बैठक हुई. मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर यह बैठक हुई.
महापंचायत में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को मौके पर बुलाकर बात करना चाहा, लेकिन प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. रोड खुलवाने के लिए जैसे ही पुलिस वहां पर पहुंची तो ग्रामीणो ने पुलिस पर पथराव कर दिया.
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम करने वाले लोगों को खदेड़ दिया. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एक बाइक में आग लगा दी और बस व ट्रोले में तोड़फोड़ कर दी.
गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया. इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है.
यह मामला लव जिहाद को लेकर है. आरोप है कि एक समुदाय एक हिंदू लड़की को भगाकर ले गए थे, जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस बात को लेकर जुगरावर रूंध में हिंदू महासभा की ओर से महापंचायत की गई थी.
बता दें कि अलवर का रामगढ़ पिछले कुछ वक्त में गोतस्करी और मॉब लिंचिंग की घटनाओं को देशव्यापी चर्चा का विषय बना है. पहलू और रकबर खान भी अलवर के इसी इलाके में भीड़ का शिकार बने थे.
from News BaBa https://ift.tt/2SOujtm
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2Ex9pfk
via IFTTT
Comments
Post a Comment